तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खुटहन में शुभारंभ -योग गुरु डॉ ध्रुवराज

जौनपुर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल व खण्ड शिक्षा अधिकारी खुटहन पंकज यादव के निर्देशन में बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर दिनांक 16/11/2022 से 18/11/2022तक श्रीमती अन्जू खरवार वार्डन व समस्त कस्तूरबा परिवार खुटहन के द्वारा किया गया।श्री मती अन्जू खरवार वार्डन ने बताया कि यह शिविर प्रतिदिन प्रातःकाल 07 बजे से 8:30 बजे तक चलेगी! योग गुरु डॉ ध्रुवराज ने बालिकाओं के स्वास्थ्य के लिए ताड़ासन, ध्रुव आसन, वृक्ष आसन, गरुड़ आसन, त्रिकोण आसन, कटि चक्र आसन, पादहस्त आसन, पश्चिमोतानासन, सर्वाग आसन, शीर्ष आसन, भुजंग आसन, शलभासन, चक्रीय आसन तथा प्राणायाम का अभ्यास कराया गया!! इस अवसर पर नेहा यादव, कलावती यादव, दिपिका यादव, रू कमीना यादव, पुनम श्री वास्तव आदि लोग उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *