आर एल पाण्डेय
लखनऊ। श्री तुलसी जन्मभूमि न्यास एवं सनातन धर्म परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर स्वामी भगवदाचार्य जी महाराज ने यूपी प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार गोण्डा के सूकरखेत स्थित गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्मभूमि राजापुर गांव के निकट राज्य स्तरीय विश्व विद्यालय की स्थापना करने जा रही है। सरकार द्वारा विश्व विद्यालय के लिए जमीन भी अधिग्रहण की जा चुकी है। गोस्वामी तुलसीदास के नाम पर विश्व विद्यालय का नाम रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास के नाम से होना चाहिए क्योंकि विश्व विद्यालय के लिए प्रस्तावित भूमि परिसर के पास ही गोस्वामी तुलसीदास जी का जन्म स्थान है। इसलिए उनके नाम पर विश्व विद्यालय का नाम होना बहुत समीचीन होगा। गोस्वामी तुलसीदास विश्व के महान कवियों में एक हैं। उनका रामचरितमानस झोपड़ी से लेकर महलो में भी लोकप्रिय है। अभी हाल में महापुरूषों के नाम पर राज्य सरकार द्वारा कुछ विश्व विद्यालयों का नामकरण किया गया है:
सहारनपुर में माँ शाकंभरी विश्व विद्यालय, अलीगढ़ में राजा महेन्द्र सिंह विश्व विद्यालय, गोरखपुर में गुरु गोरखनाथ आयुष विश्व विद्यालय तथा आजमगढ़ में महाराजा सुहेल देव विश्व विद्यालय का नामकरण किया गया है। अतएव माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी से सादर अनुरोध है कि उनके द्वारा भारतीय संस्कृति के संरक्षक तुलसीदास के नाम पर “गोस्वामी तुलसीदास विश्व विद्यालय का नामकरण किया जाना अति उत्तम होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार वीर विक्रम बहादुर मिश्र, डॉक्टर अरुणेंद्र चंद्र त्रिपाठी, राम सागर शुक्ला, अजय कुमार निगम, डॉक्टर करुणा शंकर द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

