जौनपुर जिलाधिकारी मनीष वर्मा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी द्वारा आगमी नवरात्र, मूर्ति विसर्जन, वारावफात आदि त्यौहारों के दृष्टिगत कलेक्ट्रैट सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, एसडीएम, क्षेत्राधिकारी व विजली विभाग के अधिकारी आदि के साथ मीटिंग की गयी तथा आवश्यक आदेश निर्देश दिये गये।इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, नगर डा0 संजय कुमार द्वारा पुलिस लाइन, सभागार में जनपद के व्यापारी एवं बैंक कर्मियों के साथ मीटिंग की गई तथा सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा कर महत्वपूूर्ण सुझाव एवं निर्देश दिये गये।

