सुल्तानपुर ब्यूरो आलोक श्रीवास्तव : त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन -फरवरी 2023 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु नियुक्त सभी मतदान व मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण जिला अधिकारी रवीश गुप्ता के निर्देश के क्रम में दिनांक 27.02.2023 को प्रेरणा सभागार विकास भवन में आयोजित किया गया।
रिटर्निंग आफिसर दीपचंद्र चौरसिया उपसम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी ने बताया कि यह मतदान बैलट पेपर से होगा, इसमें पीठासीन अधिकारी मतपत्र के पीछे सुभिन्नक चिह्न लगाकर अपने हस्ताक्षर करेंगे l आपने मतगणना कार्मिकों से कहा कि चुनाव चिह्न वार मतों की गणना करते समय पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता का ध्यान रखेंगे l आपने बताया कि एक गणना मेज पर 01 गणना पर्यवेक्षक, 02 गणना सहायक व 01 अतिरिक्त गणना सहायक होंगे l सेक्टर मजिस्ट्रेट मुदित श्रीवास्तव जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि मतदान 02 मार्च को प्रातः 07 बजे से सायं 05 बजे तक होगा l मतगणना 04 मार्च को प्रातः 08 बजे से ब्लाक मुख्यालय बल्दीराय पर होगा l मास्टर ट्रेनर सत्यदेव पाण्डेय ने बताया कि प्रथम मतदान अधिकारी मतदाता की पहचान करते हुए अमिट स्याही उनके बायें हाथ की तर्जनी अंगुली पर लगायेंगे l द्वितीय मतदान अधिकार मतपत्र के प्रतिपर्ण पर मतदाता का हस्ताक्षर / अंगूठे का निशान लेकर उन्हें मतपत्र को देंगे l तृतीय मतदान अधिकारी मतपेटी के प्रभारी होंगे l आपने बताया कि प्रत्येक मतदान टोली में पीठासीन अधिकारी सहित कुल चार मतदान कार्मिक होंगे l मतगणना की प्रक्रिया पर चर्चा करते हुए आपने बताया कि सबसे पहले पचास – पचास की गड्डी बनाकर कुल पड़े मतों का मिलान मतपत्र लेखा से करें l इसके पश्चात प्रत्याशीवार पड़े मतों की गणना करते हुए गणना पर्ची 43 को तैयार करेंगे l मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पार्टी रवानगी स्थल पर ही प्राप्त मतपत्र, मतदाता सूची,लिफाफे, प्रपत्र, ग्रीन पेपर सील आदि का मिलान दी गयी सामाग्री की सूची से कर लें l मतपेटी को खोलकर व बंदकर एक बार अवश्य देख लें l आपने टेण्डर व चैलेंज वोट पर विस्तार से चर्चा की l आपने मतगणना प्रपत्र 45 व 46 पर विस्तार से चर्चा की l
प्रशिक्षण की व्यवस्था देख रहे डॉ. जनार्दन राय ने बताया कि प्रथम पाली में 28 मतदान कार्मिक , 01 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 01 आर. ओ. तथा द्वितीय पाली में 12 मतगणना कार्मिक ,01 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 01आर. ओ. को प्रशिक्षित किया गया lआपने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के आदेश के क्रम में ब्लाक प्रतापपुर कमैचा के रिक्त प्रधान पद का उपनिर्वाचन स्थगित कर दिया गया है। पी. पी. टी. बनाने व संचालन करने में वकील अहमद व विपिन यादव ने बेहतर ढंग से सहयोग किया l मृत्युंजय सिंह ने उपस्थिति लेने तथा राम बहादुर, राम शंकर व रामतीर्थ ने बैठक व्यवस्था व प्रोजेक्टर आदि में सहयोग किया l

