थाना आलमबाग पुलिस द्वारा 01 शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी की 01 अदद मोबाइल फोन बरामद
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। पुलिस आयुक्त लखनऊ एस0बी0) शिरडकर व पुलिस उप आयुक्त (पूर्वी) हदेश कुमार एवं अपर पुलिस उपायुक्त(पूर्वी) सैय्यद अली अब्बास एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट अभिनव के कुशल परिवेक्षण में शिवशंकर महादेवन प्रभारी निरीक्षक थाना आलमबाग लखनऊ द्वारा अपराध एवं अपराधियों कि विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 01 नफर अभियुक्त की गिरफ्तारी व उसके कब्जे से 01 अदद मोबाइल बरामद किया गया।
थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 204/2023 धारा 380 भादवि (0) के अनावरण हेतु उ0नि0 अंकुर आनन्द मय हमराह के टेढी पुलिया पर चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि अभी दो- तीन दिन पहले सरदारी खेडा स्थित दुकान से जो मोबाइल चोरी हुआ था, उस मोबाइल को वह चोर कही बेचने की फिराक में सीपीएच तिराहे पर खड़ा है। यदि शीघ्रता की जाये तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर वहाँ से प्रस्थान कर सीपीएच तिराहे के पास स्थित ठाकुर द्वारा मंदिर से थोड़ा पहले पहुँचे तो मंदिर के सामने खड़े व्यक्ति की ओर इशारा करके मुखबिर द्वारा बताया गया कि यही वह व्यक्ति है जिसने मोबाइल चोरी किया था एवं मोबाइल लिये है। अभियुक्त को एक बारगी दौड़कर घेरकर आवश्यक बल प्रयोग कर दिनांक 12.09.23 को मौके पर ही पकड़ लिया। अभियुक्त के पास से 01 अदद सैमसंग का मोबाइल बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की वृद्धि की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही का जा रही है।

