थाना आशियाना पुलिस टीम द्वारा शान्ति व्यवस्था छिन्न-भिन्न करने वाले 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

थाना आशियाना पुलिस टीम द्वारा शान्ति व्यवस्था छिन्न-भिन्न करने वाले 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। पुलिस आयुक्त लखनऊ एस0बी0 शिरडकर महोदय द्वारा कानून व्यवस्था से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं घटित घटनाओं का त्वरित सफल अनावरण किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उप आयुक्त पूर्वी आशीष श्रीवास्तव, अपर पुलिस उप आयुक्त पूर्वी सय्यद अली अब्बास के दिशा निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट पकज कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना आशियाना छत्रपाल सिंह के नेतृत्व में 04 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।

घटना का विवरण बताते हुए पुलिस ने कहा कि एक राय होकर लाठी डण्डो से सुसज्जित होकर स्थान सालेहनगर तिराहा थाना आशियाना लखनऊ पर ट्रक ड्राइवरो से मारपीट करना व गली गलौज व जान से मारने की धमकी देने, तोड- फोड करने व पुलिस बल पर हमलावर होने व मौके पर अफरा तफरी के कारण अपने जान माल की सुरक्षा हेतु आसपास के दुकान व मकान के लोगो द्वारा अपने-अपने दरवाजे बन्द कर भाग जाने व शान्ति व्यवस्था छिन्न-भिन्न करने वाले अभियुक्तगण 1. संतोष कुमार पुत्र स्व० रघुवीर नि०-ग्राम तोरा थाना पहाडी जिला चित्रकूट उम्र-28 वर्ष हालपता मालीटोला बंगला बाजार थाना आशियाना लखनऊ 2. राजू पुत्र बृजमोहन वर्मा नि0 ग्राम सालेहनगर थाना आशियाना उम्र-28 वर्ष 3. मोहित कुमार पुत्र प्रकाश चन्द्र नि०-शेखाना ग्राम जायस थाना सैदाना जिला अमेठी उम्र करीब 19 वर्ष 4. विनय रावत पुत्र राजा राम निवासी बंगला बाजार पासी टोला थाना आशियाना लखनऊ उम्र करीब 27 वर्ष व 07-08 अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर उ0नि0 विपिन कुमार प्रभारी चौकी किला थाना आशियाना लखनऊ के लिखित प्रा०पत्र पर मु0अ0सं0 003/2024 धारा 147/148/353/504/506/427 भादवि व 7 सीएल ए एक्ट थाना आशियाना लखनऊ पंजीकृत हुआ। मौके से अभियुक्तगण 1. संतोष कुमार पुत्र स्व० रघुवीर नि०- ग्राम तोरा थाना पहाडी जिला चित्रकूट उम्र-28 वर्ष हालपता मालीटोला बंगला बाजार थाना आशियाना लखनऊ 2. राजू पुत्र बृजमोहन वर्मा नि०-ग्राम सालेहनगर थाना आशियाना उम्र-28 वर्ष 3. मोहित कुमार पुत्र प्रकाश चन्द्र नि०-शेखाना ग्राम जायस थाना सैदाना जिला अमेठी उम्र करीब 19 वर्ष 4. विनय रावत पुत्र राजा राम निवासी बंगला बाजार पासी टोला थाना आशियाना लखनऊ उम्र करीब 27 वर्ष को उ0नि0 विपिन कुमार मय हमराह उ0नि0 अमरपाल अग्निहोत्री, उ0नि0 अभय नारायण पाण्डेय व उ0नि0 धीरज दीक्षित व पालीगन 82 के कर्म0गण का0 रवेन्द्र कुमार, का0 रियाज अहमद के द्वारा दिनांक 02.01.2023 हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *