थाना कोतवाली की मिशनशक्ति/एण्टीरोमियो टीम ने एक खोये हुये बच्चे का पता लगाकर परिजनो को किया सुपुर्द

*थाना कोतवाली की मिशनशक्ति/एण्टीरोमियो टीम ने एक खोये हुये बच्चे का पता लगाकर परिजनो को किया सुपुर्द-*
जौनपुर:
थाना कोतवाली मिशनशक्ति /एण्टीरोमियो टीम आज दिनांक 02-10-2025 को समय सुबह 08.30 बजे थाना क्षेत्र में भ्रमणशील थी की उसी दौरान एक महिला मिली जो परेशान थी जिससे पूछताछ किया गया तो अपना पता कानपुर बताई और बताई कि उसका बच्चा खो गया है। जिसको खोजते हुये वह यहाँ आ गई है। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये चाइल्ड केयर से सम्पर्क कर बच्चे के बारे मे पता किया गया तो चाइल्ड केयर द्वारा बताया गया कि एक बच्चा है जो कि कानपुर का अपना पता बता रहा है। जब टीम द्वारा मौके पर उस महिला को चाइल्ड केयर पर मौजूद बच्चे से मिलवाया गया तो महिला ने बताया कि यह बच्चा उसका ही है व बच्चे द्वारा भी बताया गया कि यह उसकी माँ है। बच्चे का नाम आदित्य उम्र करीब 09 वर्ष है व प्रभारी एण्टीरोमियो मय महिला टीम के बच्चा उपरोक्त को नया बस्त्र खरीदकर धारण कराया गया। जिसको सकुशल उसकी माँ अनीता पत्नी पंकज निवासी गेट नं0 01 गणेश मन्दिर तेलियर टाकिज कानपुर की सुपुर्दगी मे रवाना किया गया।
*एण्टीरोमियो टीम का नाम-*
1.म0उ0नि0 पुष्पा देवी प्रभारी एण्टीरोमियो थाना कोतवाली जौनपुर।
2.हे0का0 शिवप्रकाश थाना कोतवाली जौनपुर।
3.का0 तेजभवन यादव थाना कोतवाली जौनपुर।
4.म0का0 राशि मिश्रा थाना कोतवाली जौनपुर।
5.म0का0 कंचन सिंह थाना कोतवाली जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *