थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चाइनीज मांझे से पतंग उडाते हुये 02 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार

*प्रेस नोट*
*दिनांक – 31.12.2024 *

*थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चाइनीज मांझे से पतंग उडाते हुये 02 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार*

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 कौस्तुभ द्वारा जीवन रक्षा हेतु चाइनीज मंझा से पतंग उडाने वालो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के दिशा निर्देशन व पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में आज दिनांक 31.12.2024 को पंतग उडाने वाले कुल 12 व्यक्ति को पकडा गया जिसमें 10 नाबालिग बच्चे थे जिनको मौके पर समझा बुझाकर पतंग न उडाने के लिए बताकर छोडा गया व 2 व्यक्ति 1- आबिद पुत्र मो. शलीम निवासी सरायलता थाना कोतवाली जनपद जौनपुर 2- सादाब खान उर्फ लकी पुत्र स्व0 पिन्टु उर्फ सादाब निवासी मुफ्ती मोहल्ला थाना कोतवाली जौनपुर को गिरफ्तार कर अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएस के तहत आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता अभियुक्त*
1- आबिद पुत्र मो. शलीम निवासी सरायलता थाना कोतवाली जनपद जौनपुर
2- सादाब खान उर्फ लकी पुत्र स्व0 पिन्टु उर्फ सादाब निवासी मुफ्ती मोहल्ला थाना कोतवाली जौनपुर
*गिरफ्तारी टीम —*
1- उ0नि0 श्री गोविन्द मौर्या चौकी प्रभारी पुरानी बाजार थाना कोतवाली जौनपुर
2- का. संदीप यादव चौकी पुरानी बाजार थाना कोतवाली जौनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *