
श्री अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा – निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 16.05.22 को पालिटेक्निक चौराहे के पास अंग्रेजी शराब के दूकान के पास अभियुक्त प्रदीप कुमार सिंह पुत्र हरिहर प्रसाद सिंह निवासी कोपा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर द्वारा शराब के नशें में अपने साथियों के साथ अपनी लाईसेन्सी रिवाल्वर संख्या- A4090/12 से तीन राउण्ड जमीन में फायर किया था। जिसके पश्चात् घटना की जानकारी होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त प्रदीप कुमार सिंह पुत्र हरिहर प्रसाद सिंह निवासी कोपा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को साथी उज्जवल श्रीवास्तव पुत्र अरुण कुमार श्रीवास्तव निवासी परमानतपुर मैहर देवी गली थाना कोतवाली जनपद जौनपुर व वीर प्रताप सिंह पुत्र स्व0 नरेन्द्र प्रताप सिंह निवासी परमानतपुर थाना कोतवाली जनपद जौनपुर को आज दिनांक 17.05.20222 को कृषि भवन पार्क के सामने से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त प्रदीप कुमार सिंह के कब्जे से लाईसेन्सी रिवाल्वर नं0- A4090/12 बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 130/22 धारा- 27/30 आर्म्स एक्ट बनाम- प्रदीप कुमार सिंह पुत्र हरिहर प्रसाद सिंह निवासी कोपा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. प्रदीप कुमार सिंह पुत्र हरिहर प्रसाद सिंह निवासी कोपा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
2. उज्जवल श्रीवास्तव पुत्र अरुण कुमार श्रीवास्तव निवासी परमानतपुर मैहर देवी गली थाना कोतवाली जनपद जौनपुर
3. वीर प्रताप सिंह पुत्र स्व0 नरेन्द्र प्रताप सिंह निवासी परमानतपुर थाना कोतवाली जनपद जौनपुर
बरामदगी
एक लाईसेन्सी रिवाल्वर संख्या- A4090/12
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 रोहित कुमार मिश्रा प्रभारी चौकी सरायपोख्ता थाना कोतवाली जनपद जौनपुर
2. का0 जितेन्द्र प्रताप सिंह थाना कोतवाली जौनपुर
3. का0 विनय सिंह थाना कोतवाली जनपद जौनपुर

