*थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा 24 घण्टे के अन्दर अपहरण के अभियुक्त की गिरफ्तारी कर पीड़िता को किया गया सकुशल बरामद*
पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर, डॉ0 अजय पाल शर्मा द्वारा लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर श्री बृजेश कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज श्री अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण व श्री आशुतोष कुमार गुप्ता कार्यवाहक प्रभारी खेतासराय,जौनपुर के कुशल नेतृत्व में घटना के 24 घण्टे के अन्दर ही उ0नि0 भोलानाथ सिंह मय हमराह कर्मचारीगण के द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 90/2024 धारा 363/366 भादवि से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त आशीष राजभर पुत्र राजेन्द्र राजभर निवासी बीबीगंज थाना दीदारगंज जिला आजमगढ उम्र 19 वर्ष को खेतासराय रेलवे स्टेशन के पास से आज समय करीब 06.30 बजे गिरफ्तार किया गया तथा पीड़िता/अपृहता को सकुशल बरामद किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त—*
1-आशीष राजभर पुत्र राजेन्द्र राजभर निवासी बीबीगंज थाना दीदारगंज जिला आजमगढ उम्र 19 वर्ष
*गिरफ्तारी करने वाली टीम —*
1- उ0नि0 आशुतोष कुमार गुप्ता ,कार्यवाहक प्रभारी थाना – खेतासराय जनपद जौनपुर ।
2- उ0नि0 भोलानाथ सिंह, थाना खेतासराय, जौनपुर ।
3- हे0का0 विजय शंकर यादव, थाना खेतासराय, जौनपुर।
4- का0 देवी प्रसाद चौहान, थाना खेतासराय, जौनपुर।

