*प्रेस विज्ञप्ति*
थाना खेतासराय व थाना खुटहन पुलिस टीम के साथ हुए पुलिस मुठभेड़ में अन्तर्जनपदीय कुख्यात, शातिर पेशेवर चोर गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा कारतूस व मोटर साइकिल बरामद
जौनपुर :दिनांक 05.09.2025 की समय रात्रि करीब 10.00 बजे थानाध्यक्ष खुटहन श्री चन्दन कुमार राय मय हमराह पुलिस टीम द्वारा पहलमापुर नहर पुल पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग की जा रही थी कि गभीरन की तरफ से मोटरसाइकिल से आ रहे एक व्यक्ति को रोकने का इशारा किया गया कि मो0सा0 सवार व्यक्ति ने पुलिस टीम के सदस्यों पर मो0सा0 चढ़ाने का प्रयास किया और कलापुर की तरफ भागने लगा। थानाध्यक्ष खुटहन द्वारा कन्ट्रौल रुम व थानाध्यक्ष खेतासराय को सूचना देते हुए मय हमराहियान अपने वाहन से पीछा करने लगे। सूचना पर थानाध्यक्ष रामाश्रय राय मय पुलिस टीम व अपने क्राइम टीम के साथ जो पूर्व से बादशाही पर चेकिंग कर रहा था तत्काल मय पुलिस टीम के मय सरकारी वाहन गुरैनी मदरसा से होते हुए अर्जनपुर नहर के रास्ते कलापुर की तरफ जा रहे थे कि तरसावा मोड़ से एक बाइक सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया, जिसका पीछा चार पहिया वाहन द्वारा किया जा रहा था और रुकने के लिए बार-बार चिल्ला रहे है। पुलिस टीम द्वारा सरकारी वाहन रोककर मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया कि मो0सा0 सवार व्यक्ति अपने को दोनो तरफ से घिरा देखकर अपनी मोटरसाइकिल को और तेज से घुमाकर भगाना चाहा कि गढ़ढे में फस गया कि उतरकर पुलिस वालो पर जान से मारने की नियत से अपने हाथ मे लिए तमंचे से 01 राउण्ड फायर किया। आत्मर्क्षार्थ फायर में बदमाश को गोली लगी, नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम दीपक दूबे उर्फ रिंकू पण्डित पुत्र स्व0 रामप्रकाश दूबे निवासी दौलतपुर पिलकिछा थाना खुटहन जौनपुर बताया। बदमाश के पास से तमंचा कारतूस व मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना नम्बर UP 62W6744 बरामद हुई। घायल बदमाश को जीवन रक्षार्थ पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाना खेतासराय की द्वितीय मोबाइल से इलाज हेतु पीएचसी खेतासराय भेजा गया। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः—*
1.दीपक दूबे उर्फ रिंकू पण्डित पुत्र स्व0 रामप्रकाश दूबे नि0 दौलतपुर पिलकिछा थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
*बरामदगी का विवरणः—*
01. 01 तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस .315 बोर
02. एक मो0सा0 बजाज प्लैटिना नं0 UP 62 W 6744
*आपराधिक इतिहास अभियुक्तः-*
1.मु0अ0सं0-74/2014 धारा 380/411/457 भादवि थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0-863/2015 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
3.मु0अ0सं0-335/2017 धारा 411/413/414 भादवि थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
4.मु0अ0सं0-462/2017 धारा 379/411 भादवि थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर।
5.मु0अ0सं0-184/2018 धारा 411/413/417 भादवि थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
6.मु0अ0सं0-150/2018 धारा 386 भादवि थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
7.मु0क्र0सं0- 155/2018 धारा 386 भादवि थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
8.मु0अ0सं0-184/2018 धारा 41/411/413/417/465/468 भादवि थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
9.मु0अ0सं0-416/2025 धारा 209 बीएनएस थाना गोसाईगंज जनपद सुल्तानपुर।
10.मु0अ0सं0-176/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1-थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, थाना खेतासराय जनपद जौनपुर ।
2-थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय, थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।
3-उ0नि0 अनिल कुमार सिंह, प्रभारी क्राइम टीम थाना खेतासराय जनपद जौनपुर ।
4-हे0का0 राजकुमार यादव, का0 बृजेश मिश्रा, का0 संदीप कुमार सिंह, का0 मनीष यादव, का0 अमरजीत कुमार थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर
5-का0 कुलदीप गोस्वामी, का0 सुरेन्द्र वर्मा, का0 आकाश निषाद, का0 विजयशंकर यादव, थाना खुटहन जनपद जौनपुर।

