थाना खोराबार जनपद गोरखपुर में नियुक्त दरोगा पर चाकू से हमला
ब्यूरो चीफ आशुतोष चौधरी
यूपी- गोरखपुर में गश्त कर रही पुलिस पर हमला। सब इंस्पेक्टर अनूप कुमार सरोज और कांस्टेबल राजेश कुमार को चाकू मारकर घायल किया। आरोपी दुर्गेश पासवान को पकड़ा। पुलिस प्रशासन द्वारा अपराधियों के खिलाफ आभियान चलाकर की जा रही लगातार कार्यवाही, इसके बाद भी अपराधियों के हौसले इतने बुलन्द हैं कि पुलिस की वर्दी पर भी हाथ उठाने में कोई भय नहीं है। वर्दी पर हमला किया जाना घोर निंदनीय कृत्य है। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले में कठोर कार्रवाई की जा रही है, ताकि अपराधियों को सबक मिल सके।

