थाना चिनहट पुलिस टीम द्वारा राह चलती महिलाओं की चैन छीन कर भागने वाले गिरोह के 03 शातिर चेन लुटेरे / स्नैचर्स गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल व लूटी गयी चैन बरामद
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। पुलिस आयुक्त एस0बी0 शिरडकर, के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त पूर्वी आशीष श्रीवास्तव के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी सय्यद अली अब्बास के कुशल पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त विभूतिखण्ड अनिद्द विक्रम सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक आलोक राव थाना चिनहट लखनऊ के कुशल नेतृत्व में दिनाँक 13.11.2023 को चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वस्तु / वाहन तलाश वांछित एवं अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम के दौरान उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार मय हमराही अधि0 / कर्मचारीगण के सतरिख रोड निकट डाकखाना के पास के पास थाना चिनहट लखनऊ से राह चलती महिला का चैन छीन कर भागने वाले गिरोह के 03 नफर शातिर अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्तो के विरुद्ध अनावरित अभियोग मे नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
अपराध का संक्षिप्त विवरण बताते हुए डीसीपी आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि दिनांक- 10.11.2023 को वादी श्याम सुन्दर द्वारा लिखित तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था कि मैं अपने पत्नी के साथ चिनहट बाजार में मार्केट करने गया था रास्ते में एक बाइक पर सवार अज्ञात व्यक्तियो द्वारा मेरी पत्नी का गले का चैन छीन कर भाग गये जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 483/2023 धारा 392/411 भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ विवेचना के क्रम मे टीम गठित कर अभियुक्तो को सीसीटीवी कैमरा व अन्य साक्ष्य संकलन की कार्यवाही एवं पतारसी सुरागरसी करते हुए आज दिनांक 13.11.2023 को 03 नफर शातिर अभियुक्तो को सतरिख रोड निकट डाकखाना के पास लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे
से लूटी हुई चैन व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
01-अमन कश्यप उर्फ छोटू उर्फ पंकज कश्यप पुत्र स्व0 प्रकाश कश्यप निवासी मोहल्ला लगड़ा फाटक रेलवे कालोनी थाना आलमबाग जनपद लखनऊ उम्र करीब 20 वर्ष ।
02- शाहिल कश्यप पुत्र संतोष कश्यप निवासी म0न0 386 सेक्टर एन-1 विकास नगर सीएमएस स्कूल के पास थाना
विकास नगर जनपद लखनऊ उम्र करीब 18 वर्ष । 03 राजा शिल्पकार पुत्र बब्लू शिल्पकार निवासी निकट चीनी मील कालोनी कस्बा थाना चिनहट लखनऊ उम्र करीब 25
वर्ष ।अनावरित अभियोग का विवरण:
01- मु0अ0सं0 483/23 धारा 392/411 भादवि कोतवाली चिनहट जनपद लखनऊ।
बरामदगी का विवरण:-
01- एक अदद चैन (पीली धातु )
02- एक अदद मोटर साईकिल चेचिस नं0 MBLHAR088JHK06468 (स्पेलेडर )
आपराधिक इतिहास ( अमन कश्यप उर्फ छोटू उर्फ पंकज कश्यप )-
1- मु0अ0सं0 683/18 धारा 356/380/411/414 भादवि जीआरपी चारबाग जनपद लखनऊ ।
2- मु0अ0सं0 804 / 19 धारा 380/411 भादवि जीआरपी चारबाग जनपद लखनऊ।
3- मु0अ0सं0 135/20 धारा 379/411 भादवि जीआरपी चारबाग जनपद लखनऊ।
4- मु0अ0सं0 208/20 धारा 411/414 भादवि जीआरपी चारबाग जनपद लखनऊ ।
5- मु0अ0सं0 492/21 धारा 457/380/411 भादवि थाना कृष्णानगर जनपद लखनऊ । 6- मु0अ0सं0 151/22 धारा 379//411/414 भादवि थाना कृष्णानगर जनपद लखनऊ।
7- मु0अ0सं0 156/22 धारा 457/380/411 भादवि थाना कृष्णानगर जनपद लखनऊ ।
8- मु0अ0सं0 447/ 22 धारा 2/3 यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना कृष्णानगर जनपद लखनऊ।
आपराधिक इतिहास (राजा शिल्पकार
1- मु0अ0सं0 156/ 23 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0एक्ट कोतवाली चिनहट जनपद लखनऊ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल आनन्द कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र सिंह,कांस्टेबल आकाश यादव,कांस्टेबल अजय यादव कोतवाली चिनहट लखनऊ शामिल रहे।

