जौनपुर जलालपुर थाना क्षेत्र के मझगवांकला गांव के नहर पुलिया के पास से जलालपुर पुलिस ने एक गैंगस्टर व लूट के आरोपित युवक को कट्टा, कारतूस एंव एक किलो गांजा के साथ किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जलालपुर थाने पर करीब आधा दर्जन अपराधिक मुकदमा दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी के द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी केराकत शुभम तोदी के नेतृत्व में मझगांवकला गांव के नहर पुलिया के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। तभी बाइक पर सवार आ रहे एक युवक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया । गनीमत रही की गोली मिस कर गई। उसके बाद पुलिस ने घेरकर उसको गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम राजा सिंह उर्फ गोलू पुत्र शेषनाथ निवासी ग्राम गदाईपुर थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर बताया।
सीओ केराकत शुभम तोदी ने बताया कि गिरफ्तार किए गये अभियुक्त
के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है और वह काफी दिन से फरार चल रहा था। पूर्व में भी जलालपुर थाने में अभियुक्त के विरुद्ध अवैध तमंचा, लूट सहित करीब आधा दर्जन अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

