थाना तेजीबाजार पुलिस द्वारा पीड़िता/अपहृता को किया गया बरामद
जौनपुर :क्षेत्राधिकारी सदर श्री परमानन्द कुशवाहा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र भाई पटेल के नेतृत्व में थाना स्थानीय के उ0नि0 जय प्रकाश सिंह मय हमराह कर्मचारीगण के सार्थक प्रयास से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-149/25 धारा 87 बीएनएस थाना तेजीबाजार जौनपुर की सुरागरसी पतारसी व सम्बन्धित के घर व मिलने वाले सम्भावित स्थानो पर दबिश के परिणाम स्वरूप पीडिता/अपहृता को सकुशल उपस्थित /बरामद किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पीडिता को बरामद करने वाली पुलिस टीम-*
1-उ0नि0 जय प्रकाश सिंह थाना तेजीबाजार,जौनपुर
2-म0का0 उषा देवी थाना तेजीबाजार जौनपुर।

