थाना नेवढ़िया पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को एक अवैध पिस्टल मय कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार

 

श्री अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष नेवढिया विश्वनाथ प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 धर्मेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराहियान द्वारा दिनांक 05.05.2022 को समय 23.30 बजे 02 अभियुक्त 1.सरताज पुत्र सगीर निवासी ग्राम पठनपुरवा (मेउड़िया) थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर उम्र करीब 20 वर्ष 2. राज सिंह पुत्र धीरज सिंह निवासी दोदापुर थाना नेवढ़िया जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष को अवैध असलहा व कारतूस के साथ नहर पुलिया बहदग्राम तिंलगा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी / बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. सरताज पुत्र सगीर निवासी ग्राम पठनपुरवा (मेउड़िया) थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर उम्र करीब 20 वर्ष
2. राज सिंह पुत्र धीरज सिंह निवासी दोदापुर थाना नेवढ़िया जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष
पंजीकृत मुकदमा-
1.मु0अ0सं0 39/2022 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 बनाम सरताज उपरोक्त
2.मु0अ0सं0 40/2022 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 बनाम राज सिंह उपरोक्त
बरामदगी –
1. अभि0 सरताज उपरोक्त के पास से- एक अदद अवैध देशी पिस्टल 32 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर पिस्टल का
2. अभि0 राज सिंह उपरोक्त के पास से- 02 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर रिवाल्वर का व जामा तलाशी से एक अदद सैमसंग मोबाईल
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह थाना नेवढ़िया, जौनपुर।
2. उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह थाना नेवढ़िया, जौनपुर।
3. हे0का0 अरुणेश राय थाना नेवढ़िया, जौनपुर।
4. का0 कमलेश कुमार यादव थाना नेवढ़िया, जौनपुर।
5. का0 आशुतोष यादव थाना नेवढ़िया, जौनपुर।
6. का0 संदीप तिवारी थाना नेवढ़िया जौनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *