थाना पवाँरा पुलिस द्वारा गुमशुदा बालक उम्र 16 वर्ष को 12 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद किया गया
जौनपुर, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर जौनपुर के पर्यवेक्षण में उ0नि0 दिवाकर प्रसाद मय हमराह द्वारा गुंमशुदा बालक स्वागत उर्फ शिवम पुत्र रमेशचन्द्र निवासी कुंवरपुर थाना पवारा जनपद जौनपुर उम्र करीब 16 वर्ष को 12 घण्टे के अन्दर त्वरित कार्यवाही करते हुए से सकुशल उचौरा तिराहे से बरामद कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।
*गुमशुदा बालक–*
1.स्वागत उर्फ शिवम पुत्र रमेशचन्द्र निवासी कुंवरपुर थाना पवारा जनपद जौनपुर।
*बरामद करने वाली टीम-*
1.उ0नि0 श्री दिवाकर प्रसाद थाना पवारा जनपद जौनपुर।
2.हे0का0 सर्वेश कुमार थाना पवारा जनपद जौनपुर।
3.हे0का0 आशीष कुमार यादव थाना पवारा जनपद जौनपुर।

