थाना पीजीआई पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर चोर/अभियुक्त गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय
लखनऊ। थाना-पीजीआई पुलिस टीम द्वारा उतरेटिया फ्लाईओवर के पास से 02 नफर अभियुक्त- 1. राहुल टैक्सी उर्फ भूपेंद्र सिंह पुत्र रामवीर सिंह उम्र करीब 35 वर्ष निवासी 6A/26 बाबू बिहार कॉलोनी वृंदावन योजना थाना पीजीआई लखनऊ 2. हिमांशु वर्मा पुत्र विजय प्रकाश वर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी 592/3B/137 कुम्हार मंडी खरिका तेलीबाग थाना पीजीआई लखनऊ गिरफ्तारी कर उनसे 03 अदद मोबाइल (एक अदद मोबाइल मोटोरोला G84 मोबाइल फोन रंग आसमानी जिसका IMEI नंबर चेक करने पर 359993333648569, एक अदद मोबाइल एन्ड्राएड बारंग लाल काला जिसका IMEI नंबर चेक करने पर 868068040235689 व एक अदद मोबाइल रियलमी बारंग ग्रे, IMEI नंबर 864189058290376/01 व 864189058290386/01) व एक अदद चोरी की मोटर साइकिल सं0- यू पी 32 जे एल 8931 (मो0सा0) बरामद कर व अभियुक्तो को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए पुलिस ने कहा कि
दिनांक 05.09.2024 को वादी अनमोल यादव पुत्र स्वर्गीय राम नरेश यादव निवासी 18C/K 214 वृन्दावन योजना थाना पीजीआई लखनऊ की लिखित तहरीर पर थाना हाजा पर मु0अ0स0 626/2024 धारा 304(2) बीएनएस, बावत अज्ञात बाईक सवार द्वारा वादी की पत्नी से मोबाइल फोन छीन लेने के सम्बन्ध में पंजीकृत कर विवेचना हेतु उ0नि0 विकास तिवारी को सुपुर्द किया गया था जिसमे बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तो के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

