थाना बदलापुर पुलिस ने अवैध तमंचा 315 बोर के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, कानून एवं व्यवस्था उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन पाताल लोक के क्रम में श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी जनपद जौनपुर व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशानिर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बदलापुर के नेतृत्व में उ0नि0 विरेन्द्र प्रताप तिवारी हमराह का0 दीपक मौर्या थाना बदलापुर जौनपुर द्वारा शांति व्यवस्था ड्युटी व संदिग्ध के तलाश मे मामूर थे कि मुखबीर की सूचना पर अवैध तमंचा का खरीद फरोख्त करने वाले व्यक्ति अरूण निषाद पुत्र ओमप्रकाश निषाद नि0 ग्राम पट्टीदयाल थाना बदलापुर जनपद को आज दिनांक 17.05.22 समय 5.40 बजे ग्राम पट्टी दयाल से एक अवैध तमंचा 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। अवैध तमंचा 315 बोर की बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 111/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अरूण निषाद पुत्र ओमप्रकाश निषाद नि0 ग्राम पट्टीदयाल थाना बदलापुर जनपद के पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. अरूण निषाद पुत्र ओमप्रकाश निषाद नि0 ग्राम पट्टीदयाल थाना बदलापुर जनपद।
बरामदगी का विवरण
1. एक अवैध तमंचा 315 बोर ।
2. 500 रुपये नगद।
गिरफ्तार करने वाली टीम –
1. उ0नि0 बिरेन्द्र प्रताप तिवारी थाना बदलापुर जनपद जौनपुर ।
2. का0 दीपक मौर्या थाना बदलापुर जनपद जौनपुर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *