थाना बरसठी पुलिस टीम द्वारा गैर इरादतन हत्या करने वाली 01 अभियुक्ता मय बरामद शुदा एक अदद डण्डा के साथ गिरफ्तार किया गया

थाना बरसठी पुलिस टीम द्वारा गैर इरादतन हत्या करने वाली 01 अभियुक्ता मय बरामद शुदा एक अदद डण्डा के साथ गिरफ्तार किया गया
जौनपुर:*पूर्व की घटना का संक्षप्ति विवरण-*
दिनांक 21.08.2025 को ग्राम गनेशपुर में हुई घटना जिसमे गीता देवी पत्नी शिवकुमार नि0 गनेशपुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर उम्र करीब 35 वर्ष अपने पति शिवकुमार को आपसी पारिवारिक कलह के कारण गैर इरादतन घर मे पड़े एक बास के डण्डे से शिवकुमार के सिर पर मार दिया, जिससे शिवकुमार की मृत्यु हो गयी। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 167/2025 धारा 105 बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
प्र0नि0 बरसठी के नेतृत्व में थाना बरसठी पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 167/2025 धारा 105 बी0एन0एस0 से सम्बन्धित अभियुक्ता गीता देवी पत्नी स्व0 शिवकुमार नि0 गनेशपुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर को वादी मुकदमा की मदद से उसके घर से मय बरामद शुदा डण्डे के गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्ता का विवऱण*
गीता देवी पत्नी स्व0 शिवकुमार नि0 गनेशपुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर उम्र करीब 35 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग*–
मु0अ0सं0-167/2025 धारा 105 बी0एन0एस0 थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
*बरामदगी का विवरण-*
एक अदद मोटा बास का डण्डा बरामद, जिससे मृतक शिवकुमार को मारा गया था।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश यादव थाना बरसठी जौनपुर
2.उ0नि0 श्री पारसनाथ यादव थाना बरसठी जनपद जौनपुर
3.उ0नि0 श्री जितेन्द्र बहादुर सिंह थाना बरसठी जनपद जौनपुर
4.हे0का0 राजेन्द्र पटेल थाना बरसठी जौनपुर।
5.म0का0 अनुपमा सिंह थाना बरसठी जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *