*थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर थाना क्षेत्रान्तर्गत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मिठाई, मोमबत्तियाँ, फल, फुलझड़ियाँ आदि वितरित कर दी गई दीपावली की शुभकामनायें
जौनपुर :दिनांक-20.10.2025 को दीपावली पर्व के पावन अवसर पर प्र0नि0 मुंगराबादशाहपुर, श्री अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत आर्थिक रूप से कमजोर, गरीब मजदूर व बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक दीपावली पर्व को मनाया गया। समस्त जनों से बात-चीत कर दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी को मोमबत्तियाँ, फल, मिठाई, पटाखे आदि वितरित किया गया। इस अवसर पर सभी बच्चे काफी प्रसन्न एवं दीपावली के त्योहार पर उत्साहित दिखे।

