*प्रेस नोट*
*दिनांक-29.05.2025*
*थाना सिकरारा पुलिस टीम ने थाना क्षेत्रान्तर्गत समाधगंज के पास हुई हत्या के आरोपी मनोज यादव को मात्र 06 घन्टे के भीतर किया गिरफ्तार, कब्जे से आलाकत्ल चाकू बरामद-*
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्वेक्षण में थाना सिकरारा पुलिस टीम ने समाधगंज के पास हुई हत्या को आरोपी का मात्र 06 घन्टे के भीतर गिरफ्तार किया गया। दिनांक-28.05.2025 को थाना सिकरारा अंतर्गत समाधगंज बाजार के पास अनुज यादव पुत्र भोला यादव निवासी जमालपुर थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर को उसी के गांव के मनोज यादव नामक व्यक्ति द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी। सूचना पर तत्काल थाना पुलिस व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया था। मृतक के परिजन के तहरीर पर मनोज यादव के विरुध्द मु0अ0सं0-155/25 धारा-103(1) बीएनएस व 4/25 आयुद्ध अधि0 पंजीकृत करते हुए 06 घन्टे के भीतर मनोज यादव को ग्राम बोधापुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से पुछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि मृतक का उसकी पुत्री के साथ मिलना-जुलना तथा सम्बन्ध थे, इसी कारण गुस्से मे आकर मेरे द्वारा यह घटना कारित की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू तथा मो0सा0 बरामद किया गया।
*श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गिफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया है।*
*नाम व पता अभियुक्त-*
1.मनोज कुमार यादव पुत्र स्व0 सूर्यबली यादव निवासी ग्राम जमालपुर थाना मछलीशहर जौनपुर।
*आपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0-155/25 धारा-103(1) बीएनएस व 4/25 आयुद्ध अधिनियम थाना सिकरारा जौनपुर।
मु0अ0सं0-159/2018 धारा-3/5 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, 1984 थाना मछलीशहर जौनपुर।
*बरामदगी का विवरण-*
01 आलाकत्ल चाकू
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
2.हे0कां0 दिनेश सरोज थाना सिकरारा जनपद जौनपुर ।
3.कां0 पंकज यादव थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
4.कां0 संदीप तिवारी थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।

