अयोध्या। (सरवन कुमार नगर संवाददाता)जनपद के रुदौली तहसील अंतर्गत 1 ग्राम प्रधान के द्वारा एक युवक की पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है युवक ने उप जिलाधिकारी से लेकर सीओ रुदौली को दिए गए शिकायती पत्र में मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोटरा गांव निवासी मोहम्मद शाहिद द्वारा दिए गए तहरीर में आरोप है कि कोपेपुर के ग्राम प्रधान मोहम्मद शमीम उर्फ पुत्तन के द्वारा हमारे चक गाटा संख्या 101,102,110 में नाला निर्माण करा रहे हैं जिसकी लिखित शिकायत उप जिलाधिकारी से की गई। जिस पर उप जिलाधिकारी द्वारा पारित आदेश अग्रिम नाप होने कार्य को बंद कर दिया जाए लेकिन ग्राम प्रधान अपनी दबंगई के बल पर निर्माण को नहीं बंद किया। मोहम्मद शाहिद ने बताया की मैं गुरुवार को पुनः शिकायत करने तहसील पहुंचा जैसे ही शिकायत करके कानूनगो विश्वनाथ सिंह के कमरे पर मैं नाप करने की बात कर रहा था कि पीछे से ग्राम प्रधान मोहम्मद शमीम उर्फ पुत्तन पहुंच कर हमारे ऊपर हमलावर हो गए वहां पर उपस्थित लोगों ने दोनों को छुड़वाया तभी से मैं कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र लेकर कभी पटरंगा तो कभी रुदौली थाने के चक्कर लगा रहा हूं। मामले को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी रुदौली सुरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है चौकी प्रभारी सुजागंज को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जा चुका है वही किसान यूनियन के नेता फूलचंद ने बताया कि अगर 24 घंटे में मुकदमा नहीं दर्ज हुआ तो हम लोग कोतवाली का घेराव कर ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजवाने के लिए बाध्य होंगे।

