दबंगों ने बीडीसी की पिटाई करके उठा कर लेगाए अपने घर।पुलिस जाँच में जुटी

पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने बीडीसी की कर दी पिटाई

पीड़ित ने लगाया आरोप की दबंगों ने छीने नकदी रुपए, डरा धमका कर उठा ले गए घर

 जौनपुर/जमुहाई

पत्रकार जितेन्द्र सिंह

सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पतहना के राजस्व गांव काजी बाजार के बीडीसी को शुक्रवार दबंगों ने पिटाई कर उठा ले गए घर, तथा छीने ने नकदी रुपए,

सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना ग्राम सभा के राजस्व गांव काजी बाजार के बीडीसी राम प्रसाद यादव 32 वर्ष शुक्रवार अपने किसी निजी काम से काफरपुर पताहना गांव की सीमा पर स्थित पेट्रोल पंप पर गए हुए थे। इसी दौरान कुछ दबंग युवक पुरानी रंजिश को लेकर उनसे कहासुनी कर लिए और गाली गलौज करने लगे राम प्रसाद का आरोप है कि जब हमने विरोध किया तो दबंगो ने अपने कुछ और साथियों को बुला लिया और ईट पत्थर से हमारे ऊपर हमला कर दिए और हम को मारने पीटने लगे, उसके बाद हम को धमका कर अपने घर उठा ले गए, हमने किसी तरह से इसकी सूचना काफरपुर गांव के प्रधान प्रतिनिधि चंद्रेश कुमार को दी मौके पर पहुंचकर चंद्रेश कुमार ने हमें दबंगों के चंगुल से छुड़ाया और हमारा मोबाइल फोन दिलाया लेकिन वह लोग हमारे 50 हजार रुपए देने से इंकार कर दिए। जो मैं ट्रैक्टर खरीदने के लिए रखा था। घटना की शिकायत हमने सरायख्वाजा थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी देव आनंद ने बताया कि पीड़ित ने दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *