दर्शननगर सूर्यकुंड पर विराट कुश्ती दंगल का हुआ आयोजन

अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
सूर्य भगवान जयंती के अवसर पर 12 सितंबर रविवार को दर्शननगर स्थित सूर्य कुंड पर नई सीख संस्था द्वारा विराट दंगल का आयोजन किया गया।सूत्र के मुताबिक इस दौरान  कार्यक्रम के संयोजक व संरक्षक तथा सामाजिक कार्यकर्ता सत्यदेव मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि कुश्ती खेल को बढ़ावा देने हेतु और खिलाड़ियों के सम्मान हेतु यह विराट दंगल का आयोजन किया गया।इस मौके पर श्री मिश्र ने कहा कि सूर्य कुंड पर परंपरागत रूप से दंगल का आयोजन होता रहा है।भगवान सूर्य देवता  जयंती के उपलक्ष्य पर यह आयोजन नई सीख के संयोजन में किया जा रहा है।इस दंगल में कई जनपद प्रदेश के महिला व पुरुष पहलवानो ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जनपद के सम्मानित नेतागण, सामाजिक कार्यकर्ता, अयोध्या के संत महंत व संस्था के लोगों का सहयोग है।वही नई सीख संस्था के अध्यक्ष अविनाश तिवारी ने कहा यह दंगल ऐतिहासिक है। अतः लोगों को आमंत्रित किया गया।मुख्य अतिथि द्वारा कुश्ती का उद्घाटन दोपहर को किया गया।जो शाम तक चला।इस दंगल में कई दर्जन जोड़ें कुश्ती के दांव पर दिखाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *