दवा लेने जा रहे दंपत्ति से कार में बैठाकर दिनदहाड़े मय जेवरात लाखों की लूट
उमाकान्त लाला ब्यूरो चीफ
शाहजहांपुर ::: बेखौफ कार में लुटेरों ने बरेली का रास्ता पूछते हुए दंपत्ति को कार में बैठा लिया कुछ दूर चलने के बाद लाखों की लूट करते हुए दोनो को गाड़ी से धकेल दिया। लूट की सूचना पाकर अधिकारी मौके पर पहुंचे पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है।
थाना रामचंद्र मिशन के गांव दनियापुर निवासी रामकृपाल पुत्र कालिका प्रसाद अपनी पत्नी कमला को आंखों की दवाई दिलाने शाहजहांपुर के लिए सुबह घर से निकलकर दोनो लोग करीब 10 बजे वाडी गांव भट्टा चौराहे पर वाहन के इंतजार में खड़े थे। इसी बीच शाहबाद की ओर से एक सफेद रंग की वैगनआर कार आकर रुकी और कार सवार लुटेरों ने बरेली जाने का रास्ता रामकृपाल से पूछा रामकृपाल ने उनको रास्ता बताया बातों में उलझाते हुए लुटेरों ने रामकृपाल और उसकी पत्नी को कार में बैठाने के बाद चालक ने रामचंद्र मिशन आश्रम के ठीक सामने बने कट से हरदोई की ओर कार को मोड़ लिया। कार को वापस हरदोई की तरफ मुड़ते हुए देखकर रामकृपाल के विरोध करने पर लुटेरों ने रामकृपाल के पास से पांच हजार रुपए की नगदी और उसकी पत्नी कमला के साथ मारपीट करते हुए गले से सोने की लाकेट , झुमकी तथा अंगूठी लूट लेने के बाद दोनों को थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में पड़ने वाले गांव जलालपुर दिलावरपुर के मध्य पड़ने वाली नहर पर कार से जबरदस्ती धक्का मारते हुए निकाल दिया और कार लेकर हरदोई की ओर भाग गए। लूट की सूचना पाकर एसपी सिटी सुधीर जायसवाल सीओ सदर अमित चौरसिया ने मौका मुआयना किया तथा पीड़ितों से जानकारी करते हुए घटना की तहरीर थाना सेहरामऊ दक्षिणी में दिलवाई तथा शीघ्र खुलासे के लिए थाना अध्यक्ष रोहित कुमार को निर्देशित किया।

