दिनांक 16/01/2026 को संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक पारा, लखनऊ में संपन्न हुई

दिनांक 16/01/2026 को संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक पारा, लखनऊ में संपन्न हुई, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने सामाजिक समरसता, सर्व समाज की एकता तथा व्यापारियों के उत्थान के लिए संकल्प लिया। बैठक में व्यापारियों ने बताया कि व्यापार न होने के कारण बाजार में लगातार दुकानें बंद हो रही हैं। इस पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अंजनी कुमार पांडे ने आश्वस्त किया कि पूर्व बैठक में उठाई गई समस्याओं पर संगठन ने पूरी तैयारी कर ली है तथा दिनांक 17/01/2026 को उत्तर प्रदेश सरकार को लिखित पत्र भेजा जाएगा। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर लखनऊ जिला प्रभारी श्री प्रवीण मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में तहरी भोज एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया। बैठक में गीता गुप्ता (राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ), प्राची पांडे (राष्ट्रीय महासचिव), राम तिवारी (प्रदेश महासचिव), प्रवीण मणि तिवारी (जिला उपाध्यक्ष), विष्णु शंकर तिवारी, संतोष श्रीवास्तव, सौरभ सिंह (जिला संगठन मंत्री), सुनीता चटर्जी (जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ), खुशबू केसरवानी (जिला उपाध्यक्ष), रुचि सिंह (नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष), अभिषेक पाल (विधानसभा अध्यक्ष), धर्मराज यादव (अध्यक्ष पारा), नितिन सचान (युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष), पंकज यादव (हंस खेड़ा महासचिव), नमन बाजपेई, यश कुमार, मनोज केसरवानी, सर्वेश यादव (जिला अध्यक्ष सीतापुर), संजय गुप्ता, करुणेश प्रताप सिंह, संजीव गंगवार, अंगद सिंह, अशोक गुप्ता, अखिलेश शुक्ला, सुरेश राठौर, देव वर्मा, आकाश सिंगारी, मुदित मिश्रा, शिवम राजपूत, उजमा, विनय साहू, सविता वर्मा (आलमबाग इकाई अध्यक्ष), सत्य सिंह यादव, बृजेंद्र सिंह, रवि कुमार सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसी के बहकावे में आकर आपसी भाईचारा कमजोर न करें, संगठन पूरी मजबूती से व्यापारियों के साथ खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *