हरदोई। दिल्ली से घर पर वापस आ रहे युवक पर दबंगो ने पाली गर्रा पुल पर मोटरसाइकिल चढ़ा दी,बाद में लाठी डंडो से पीट पीट का युवक को मरणासन्न कर दिया। जानकारी होने पर परिजन युवक को घायल अवस्था मे पाली पीएचसी लाये जहाँ से डॉ ने युवक की नाज़ुक हालात को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर मुहल्ला पटियानीव निवासी युवक महावीर(24) पुत्र मुकेश कश्यप रविवार को दिल्ली से घर वापस आ रहा था। वापस लौटते समय युवक गर्रा पुल पर बस से उतर लिया और पैदल घर की तरफ चल दिया। इसी बीच पुरानी रंजिश में घात लगाए बैठे विपक्षियों ने युवक के ऊपर बाइक चढ़ा दी और लाठी डंडो से हमला कर युवक को मरणासन्न कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन युवक को पाली पीएचसी लेकर गए जहाँ से डॉ ने युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक के परिजन पुरानी रंजिश की बात कह रहे है। इस संबंध में जब पाली थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह से बात की तो उन्होंने बताया अभी तक कोई तहरीर नही मिली है, तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

