दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग का चिन्हांकन शिविर 30 दिसंबर को – जिलाधिकारी
(राजन तिवारी संवाददाता अयोध्या धाम)
अयोध्या।जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित मोटराईज्ड ट्राईसाईकिल योजनान्तर्गत एवं विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं से सम्बन्धित चिन्हांकन शिविर का आयोजन 30 दिसम्बरको विकास खण्ड परिसर रुदौली अयोध्या में किया जायेगा।ऐसे दिव्यांगजन जिनके द्वारा अभी तक मोटराईज्ड ट्राईसाईकिल योजना से लाभान्वित नहीं किया गया हो एवं उनकी दिव्यांगता का प्रतिशत कम से कम 80 प्रतिशत हो वे दिव्यांग चिन्हांकन शिविर में उपस्थित होकर अपना रजिस्ट्रेशन वांछित प्रपत्रों (आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता प्रदर्शित फोटोग्राफ) के साथ उपस्थित होकर करा सकते है।शिविरों के सफलतापूर्ण आयोजन हेतु निम्न अधिकारियों को लगाया गया है।जिसमें मुख्य चिकित्साधिकारी सुशील कुमार को शिविर में आने वाले दिव्यांगजनों के उपकरण हेतु आवेदनों पर सरकारी चिकित्सक की संस्तुति हेत शिविर स्थल पर चिकित्सकों की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करें। उपजिलाधिकारी रुदौली को पत्र दिव्यांगजनों के आय, जाति, निवास आदि सम्बन्धी प्रमाण-पत्र निर्गत किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करना सुनिश्चित करें।खण्ड विकास अधिकारी, रुदौली को शिविर स्थल पर दिव्यांगजनों के आनलाईन आवेदन कराये जाने हेतु 01 कम्प्यूटर आपरेटर (डेस्कटाप/लैपटाप सहित) का प्रबन्ध करना। शिविर में आने वाले दिव्यांगजनों हेतु बैठने, ठंड से बचाव हेतु अलाव आदि की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। जिला समाज कल्याण अधिकारी को शिविर स्थल पर सहायक विकास अधिकारी (स०क०) के माध्यम से योजनाओं से वंचित दिव्यांगजनों को शिविर स्थल पर लाये जाने हेतु प्रेरित करने तथा शिविर के दिन उन्हें स्थल पर उपस्थित रहने हेतु अपने स्तर से निर्देश प्रदान करें।जिला कार्यकम अधिकारी अजय तिवारी अपने अधीनस्थ फील्ड स्टाफ के माध्यम से योजनाओं से वंचित दिव्यांगजनों को शिविर स्थल पर लाये जाने हेतु निर्देश प्रदान करें।जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर चिन्हांकन शिविर को सफल बनाये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करना सुनिश्चित करें। किसी भी तरह की जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय से संपर्क कर सकते है।

