अयोध्या। अयोध्या के दीपोत्सव 2021 कार्यक्रम में प्रज्जवलन के लिए राष्ट्रीय गौधन महासंघ नई दिल्ली द्वारा निर्मित गौमय दीपों को मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज सुबह लखनऊ से हरी झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए भेजा गया, जिसको जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार के निर्देशों पर मेलाधिकारी/अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल ने प्राप्त किया। मेलाधिकारी पटेल ने बताया कि अयोध्या दीपोत्सव 2021 के लिए 11 हजार गौमय दीपों को दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रज्जवलित करने के लिए आये है। उन्होंने बताया कि इन गौमय दीयों को बनाने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना है। ये दीप गौ के गोबर से बनाये गये है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता आनन्द शाह सहित पर्यटन विभाग के अम्बरीश यादव, स्टेनो कौशल कुमार एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

