दीपोत्सव 2025 इस बार 20 अक्टूबर को अयोध्या में भव्य रूप से मनाया जाएगा

दीपोत्सव 2025 इस बार 20 अक्टूबर को अयोध्या में भव्य रूप से मनाया जाएगा

*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर दीपोत्सव पर अयोध्या को वैक्स म्यूजियम का अनूठा उपहार मिल रहा है*।

म्यूजियम का निर्माण श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर किया जा रहा है।

करीब 10,000 वर्ग फीट क्षेत्र में बन रहा यह म्यूजियम अब तक 7.5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है।

अयोध्या: म्यूजियम में रामायण के लगभग 50 प्रमुख पात्रों की यथार्थवादी झलक प्रदर्शित होगी।

श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, जटायु और सुग्रीव जैसे पात्रों के मोम शिल्प विशेष आकर्षण होंगे।

रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंग – राम-रावण युद्ध, सीता हरण, हनुमान की लंका यात्रा और राम-सेतु निर्माण – को ऑडियो-वीजुअल व इंटरैक्टिव तकनीक से जीवंत दिखाया जाएगा।

महाराष्ट्र की संस्था और केरल के विशेषज्ञ मिलकर इन पुतलों को तैयार कर रहे हैं।

नगर निगम आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि परियोजना की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और दीपोत्सव पर इसे श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।

इस म्यूजियम से अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को नया आयाम मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *