दुबई के उपप्रधानमंत्री की बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को भेंट

दुबई के उपप्रधानमंत्री की बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को भेंट

बिपिन गुप्ता मुम्बई महाराष्ट्र ब्यूरो चीफ

मुंबई, 9 अप्रैल: भारत दौरे पर आए दुबई के उपप्रधानमंत्री राजकुमार शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने आज अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को सद्भावना भेंट दी।

इस अवसर पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री सुंदररमन रामामूर्ति ने शेख अल मकतूम और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने बीएसई की यात्रा और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *