गोसाईगंज-अयोध्या। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ईश्वरदास जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस दूसरी आजादी की लड़ाई लड़ रही है। आम आदमी का संवैधानिक अधिकार भाजपा सरकार ने छीन लिया है 70 साल की गाढ़ी कमाई अपने कुछ पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए भेजी जा रही है। श्री जायसवाल ने शगुन मैरिज हॉल गोसाईगंज कांग्रेस के तमाम नेताओं के साथ मीटिंग किए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कुशासन से अब 80 के दशक का वातावरण बनते दिख रहा है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भारत सरकार के प्रति अविश्वास जताते हुए गंभीर टिप्पणी की है कोर्ट ने पेगासस फोन टैपिंग मामले में 3 सदस्य कमेटी बनाकर जांच कराये जाने की बात कही है उन्होंने महिलाओं के आरक्षण पर को 7 वर्षों में बेचने का काम किया है।महंगाई से हर वर्ग करा रहा है उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा यात्रा सरकार बनने में हर हाल पूरा किया जाएगा।महिलाओं को चुनाव में 40% की हिस्सेदारी छात्रों को स्मार्टफोन वाई स्कूटी किसानों का कर्ज माफ 20 लाख रोजगार, पेंशन योजना लागू करने जैसी कई प्रतिज्ञाएं की हैं। श्री जायसवाल ने कहा कि हर परिवार में कोई न कोई युवक पढ़ा लिखकर परिवार पर बोझ बना हुआ बैठा है। रोजगार देने के लिए दावे दम तोड़ रहे हैं परिवार के लोक लाज को देखते हुए उनके भरण-पोषण के लिए कोई ऑटो या ई रिक्शाचला रहा है तो कोई ठेले पर चार्ट सब्जी और फल आदि भेज रहा है कोई कोचिंग आज की व्यवस्था से जुड़ा हुआ है।महंगाई अपना सीना चौड़ा किये ठहाके मार रही है दिन भर की कमाई रोजमर्रा के खर्च के सामने घुटने टेक दे रही है लोग कर्जदार होते जा रहे हैं कार्यालयों में छोटे से छोटा काम बिना घूस दिये होने वाला नहीं है वरना आप सिर्फ साहब के सामने के गिड़गिड़ाते रहेंगे। जिसका किस्सा घूस लेने वा देने का समय समय पर वायरल होता वीडियो स्वयं बयां करता है।सोना चांदी शिक्षा दवाएं किराना सब्जियां तेलहन बिल्डिंग मटेरियल के अलावा किराया भाड़ा अन्य सभी वस्तुएं महंगाई के दौर से गुजर रही है।पेट्रोल डीजल और गैस के दाम आसमान छू रहे हैं पेट्रोल ₹106 डीजल ₹97 लीटर बिक रहे हैं देश के पीएम मोदी कभी बढ़ती महंगाई कुछ नहीं बोलते हैं यही हाल सीएम योगी का भी है। इस मौके पर मीडिया प्रभारी जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक सिंह, अकबाल अंसारी,अहमद कुरैशी, नगर अध्यक्ष अशोक चौरसिया, हृदय नारायण मिश्रा, सौरभ सिंह, आशीष गुप्ता, संजय गुप्ता, कौलेश गुप्ता, जौवाद हुसैन आदि सैकड़ों कांग्रेसी नेता शामिल रहे।

