देवभूमि जन सरोकार सांस्कृतिक समिति लखनऊ उo प्रo का गठन महिलाओ द्वारा किया गया
ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय
लखनऊ। पर्वतीय समाज की महिलाओ द्वारा एक बैठक नीलमथा में आयोजित की गई जिसमें आम सहमति से देवभूमि जन सरोकार सांस्कृतिक समिति लखनऊ उo प्रo का गठन महिलाओ द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यकरणी भी सर्व सहमिति से गठित की गई।
जिसकी अध्यक्ष हेमा देवी वाणगी संयोजक अनीता देवी, उपाध्यक्ष मीना देवी ,कोषाध्यक्ष पुष्पा देवी, सचिन माया देवी एवं को महासचिव रीमा टम्टा, संगठन सचिव पार्वती ग्वाल, सांस्कृतिक सचिव रीमा, वाणगी, सदस्य पूजा कोठियाल, कविता रुधिर को बनाया गया यह समिति निरंतर अपने पारम्परिक, धार्मिक कर्यकमो, उत्सवों, संस्कृति ,सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करेगी।
इस अवसर पर बैठक में बंसी राम कोठियाल , मंगत ग्वाल , राजेश कुमार , किशन राम आर्य , मोतीराम रुधिर , बच्ची राम , सुनील कुमार विश्वकर्मा , बलवन्त वाॅंणगी उपस्थित रहे।

