ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। सपा नेता व सनातन धर्म परिषद् उत्तर प्रदेश के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी ने गोण्डा जनपद के 301 गौरा विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी संजय विद्यार्थी के साथ विभिन्न ग्रमसभाओं में जनसम्पर्क किया।
श्री तिवारी ने बताया कि सपा प्रत्याशी के लिए भारी जन-समर्थन व लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है, मतदाताओं को साइकिल के सामने वाला बटन दबाने के लिए इन्तजार है तो बस मतदान की तारीख 27 फरवरी का!
गौरा के साथ ही देवी पाटन मण्डल की सभी सीटों पर भारी बहुमत से समाजवादी पार्टी की जीत तय है।

