देश के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर। मछली शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत देश के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करके सोशल मीडिया में वायरल करने वाले को पुलिस ने गुरुवार को हिरासत में लिया है। पुलिस उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके क़ानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व एक युवक द्वारा देश के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करके सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया था। पुलिस ने इसे संज्ञान में लेते हुए देश विरोधी शब्द बोलने वाले युवक की जाँच पड़ताल किया। तो यह युवक मछलीशहर कस्बे के सादीगंज उत्तरी का नसीम पुत्र रजई निकला पुलिस ने उसके खिलाफ   मछलीशहर थाने में धारा 153b,295a के तहत पंजीकृत किया गया। मछलीशर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया है।वहीं इस मामले में कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडे ने बताया कि बजरंग दल के पदाधिकारियों द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया था। जिस पर मामला दर्ज करके युवक को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।वही इस मामले में गुरुवार को क्षेत्राधिकारी मछ्लीशहर द्वारा बताया गया कि एक व्यक्ति जो हिंदुस्तान को गालियां दे रहा है। जिसकी पहचान मछली शहर के नसीम पुत्र रजई के रूप में हुई है। इसके खिलाफ थाने में मामला दर्ज करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *