धान क्रय निर्धारण केंद्रों के पूर्व मंडलायुक्त ने की समीक्षा

गोरखपुर। एक अक्तूबर से होने वाले धान क्रय केंद्रों का निर्धारण करने से पूर्व संबंधित अधिकारीगण समीक्षा करने के पूर्व वर्ष धान क्रय के समय किसी धान क्रय केंद्र एजेंसी द्वारा गड़बड़ी तो नहीं न कि गई थी अगर गड़बड़ी की गई थी तो उन धान क्रय केंद्रों को इस बार केंद्र ना बनाया जाए। जिले में धान खरीद की तैयारियों व क्रय केंद्रों के निर्धारण के लिए मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी की अध्यक्षता में मंडल आयुक्त सभागार में बैठक हुई, जिसमें मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि गोरखपुर जनपद में पिछले वर्ष 136 क्रय केंद्रों से धान क्रय किया गया था उन धान क्रय केंद्रों के निर्धारण से पूर्व जांच करा ले जिन धान क्रय केंद्रों पर पिछले वर्ष निर्धारित मूल्य सहित अन्य शिकायतें आई थी उन क्रय केंद्रों को इस वर्ष क्रय केंद्र ना बनाया जाए जिससे किसानों को निर्धारित 1940 व 1960 रुपए प्रति कुंटल से कम दे निर्धारित क्रय केंद्र संचालक प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित 1940 या 1960 से कम किसानों को मूल्य देते हैं तो उन केंद्र संचालकों या एजेंसियों के ऊपर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी क्रय एजेंसियों से उनके द्वारा दिए गए प्रस्तावों में गत वर्ष के क्रय केंद्रों को शामिल निर्धारण के बाद ही किया जाए जिनकी शिकायत रही है उन क्रय केंद्रों को शामिल ना किया जाए उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में आने वाले बोरों की संख्या, उन्हें अनुरक्षित किए जाने वाले स्थलों की जानकारी विभिन्न माध्यमों के जरिए जन सामान्य को व्यापक रूप से दी जाए। उन्होंने राइस मिल की मैपिंग की जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि केंद्रों के निर्धारण के सापेक्ष बोरों की उपलब्धता एवं खरीद में उपयोग होने वाले उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। धान खरीद सीजन 2021 की तैयारियों के संबंध में क्रय एजेंसी वार अब तक की गई तैयारियों का रूपरेखा एजेंसीवार क्रय केंद्र खोले जाने पर दिए गए प्रस्तावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक अक्तूबर से पहले ही सभी केंद्रों पर खरीद की सभी मुकम्मल व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। ऐसी व्यवस्था बनाएं ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। किसानों की सुविधाओं का पूर्ण ध्यान रखा जाए किसी भी किसान को किसी भी तरह केंद्र पर किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए इसका पूरा संबंधित अधिकारीगण ख्याल रखेंगे बैठक में जीडीए वीसी प्रेम रंजन सिंह डीएसओ रमेन्द्र प्रताप सिंह सप्लाई इंस्पेक्टर अरुण सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *