धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

 

पत्रकार- अजय विश्वकर्मा
जौनपुर/करंजाकला
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर में शुक्रवार विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया संस्थान में रखे उपकरण का पूजा अर्चना किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा को माल्यार्पण से किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक श्रीवास्तव भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र एवं शिक्षक गण को इस कार्यक्रम आयोजन के लिए धन्यवाद दिया इसके साथ ही उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि छात्रों को हमेशा दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए परिश्रम करना होगा बिना परिश्रम के सफलता मिलना असंभव है

प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने कहां भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि के निर्माण में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और सृष्टि की रचना के नाते उनका पूजन किया जाता है कार्यक्रम के दौरान विनोद विश्वकर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में अभय शर्मा शुक्रिया राय अतुल श्रीवास्तव सुनील कुमार चंद्रेश पीएन यादव सहित अन्य शिक्षक गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *