नकली एशियन पेंट बनाने वाला युवक गिरफ्तार

जौनपुर।लाइनबाजार थाना अंतर्गत पुलिस ने बुधवार को नामी गिरामी कंपनी एशियन पेंट की जगह नकली एशियन पेन्ट बनाकर बेचने वाले एक अभियुक्त को थाना क्षेत्र के मियांपुर मोहल्ले में उसके घर से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 535 खाली बाल्टी, 480 हैण्डल,514 ढक्कन व 512 एशियन नकली स्टीकर बरामद हुआ है।
मामले का बुधवार को खुलासा करते अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ संजय कुमार सिंह ने बताया कि एशियन पेन्ट के मैनेजर मनोज कुमार सिंह ने लाइनबाजार में मुकदमा दर्ज कराया था कि नगर के मियांपुर मोहल्ले में एक व्यक्ति हमारी कम्पनी का फर्जी पेंट बना रहा है । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तलास कर रही थी। इस दरम्यान मुखबीर सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम बख्तीयर 30 वर्ष पुत्र महमुद आलम निवासी मियापुर लाईन बाजार जनपद जौनपुर बताया।इसके विरुद्ध कापीराईट एक्ट में गिरफ्तारी किया गया है ।उसके पास से 535 खाली बाल्टी 480 हैण्डल 514 ढक्कन 512 एशियन नकली स्टीकर बरामद हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *