नगर उद्योग व्यापार मंडल ने श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया

जौनपुर नगर उद्योग व्यापार मंडल ने अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल के नेतृत्व में विजयादशमी और श्री दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर श्रद्धालुओं और समितियों के पदाधिकारियों के लिए मां दुर्गा के प्रसाद के रूप में शुद्ध हलवा के साथ स्वच्छ आर ओ का पानी का स्टॉल भंडारा श्रद्धालुओं के लिए सूटहट्टी बाजार स्टेशन रोड पर लगाया नगर अध्यक्ष राधेरमण ने सभी श्रद्धालुओं के साथ साथ श्री दुर्गा पूजा महासमिति व समिति के पदाधिकारियों का स्वागत किया सर्वप्रथम मुख्य अतिथि जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन ने और श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष अनिल अस्थाना ने फीता काटकर और राम दरबार के साथ माता दुर्गा की प्रतिमा पर माला पुष्प अगरबत्ती चढ़ाकर पूजन करने के बाद भंडारे को प्रारंभ किया गया जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन ने मेले में आए हुए अभी श्रद्धालुओं को विजयादशमी की बधाई देते हुए अपने हाथों से प्रसाद का वितरण किया उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी और वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने नगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित भंडारे का प्रशंसा किया और अपने हाथों से श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया भंडारे के आयोजन में नगर महामंत्री (उत्तरी) मनोज कुमार साहू महामंत्री (दक्षिणी) मुन्ना लाल अग्रहरि कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल अमितोष गुप्ता का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम में जिला संरक्षक अशोक बैंकर श्रीकांत माहेश्वरी गणेश साहू निखिलेश सिंह पंकज जायसवाल शशांक सिंह रानू संतोष जायसवाल पीयूष गुप्ता सुनील जायसवाल राधेकृष्ण ओझा तीर्थराज गुप्ता संतोष सिंह महेंद्र देव विक्रम अनिल साहू विजय सिंह संतोष कुमार मौर्य मोती लाल यादव संजय गुप्ता दिलीप सिंह यशवंत साहू मधुसूदन बैंकर प्रदीप सिंह हेमंत जायसवाल हसन अब्बास अनिल जायसवाल मनोज मौर्य विशाल जयसवाल निश्चय जायसवाल शुभम साहू रामाश्रय साहू के साथ-साथ सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे संचालन राकेश जायसवाल ने किया सभी पदाधिकारियों का आभार मनोज कुमार साहू ने व्यक्त किया !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *