नगर निगम के 9 वार्डों की चमकेंगी गलियां, विकास कार्यों को मिली हरी झंडी

नगर निगम के 9 वार्डों की चमकेंगी गलियां, विकास कार्यों को मिली हरी झंडी
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या। नगर निगम क्षेत्र के 9 वार्डों में करीब दो करोड़ सात लाख रुपये की लागत से इंटरलाकिंग सड़क, नाली निर्माण और प्रकाश व्यवस्था जैसे विकास कार्य कराए जाएंगे। यह प्रस्ताव अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त द्वारा जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) को भेजा गया था, जिसे स्वीकृति मिल चुकी है। वर्तमान में परियोजनाएं टेंडर प्रक्रिया में हैं और शीघ्र ही कार्य प्रारंभ होगा।
जिन वार्डों में यह कार्य होंगे, उनमें कृष्णा नगर में लगभग 30 लाख से, मोदहा दक्षिणी में लगभग 7 लाख, अश्वनी पुरम लगभग 15 लाख, कैलाश पुरी कॉलोनी सैंतीस लाख और सरदार पटेल वार्ड में छब्बीस लाख रूपये लागत से कार्य कराए जाएंगे। इन वार्डों में एक-एक स्थान पर इंटरलाकिंग, नाली और प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा, पुरूषोत्तम नगर वार्ड में लगभग 77 लाख की लागत से तीन स्थानों पर और कर्पूरी ठाकुर वार्ड में लगभग चौदह लाख की लागत से दो स्थानों पर इंटरलाकिंग सहित अन्य बुनियादी विकास कार्य कराए जाएंगे।
विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा, हमारा उद्देश्य है कि अयोध्या न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विकसित हो, बल्कि बुनियादी सुविधाओं में भी उत्कृष्ट हो। सरकार ने मुख्य मार्गों के विकास में ऐतिहासिक काम किया है। शहर की गलियों को भी मजबूत और सुंदर बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *