नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि के आवास पर श्रीमद्भागवत कथा दिनांक 21 से होगा शुरू
गोण्डा :बेलसर नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह उर्फ गोलू सिंह के आवास पर 21 जनवरी बुधवार से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा आयोजक अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बताया कि बेलसर स्थित उनके आवास श्यामू सिंह हाता में अयोध्या हनुमान गढ़ी के कथा व्यास नीरज शास्त्री साप्ताहिक कथा ज्ञान यज्ञ में भगवान श्री कृष्ण जी के पावन चरित्र पर प्रवचन करेंगे। कथा में 24 जनवरी को कृष्ण जन्मोत्सव 25 को बाललीला 26 को रुक्मणि विवाह 27 को सुदामा चरित्र एवं 28 को पूर्णाहुति व भंडारे का आयोजन किया गया है।

