चेयरमैन पद के लिए एक दर्जन से अधिक प्रत्याशियों ने मतदाताओ की गणेश परिक्रमा कर रहे
बैनर पोस्टरों से पटा पूरा नगर
रिपोर्ट नीतीश जायसवाल सगड़ी
सगड़ी जीयनपुर – अभी नगर निकाय चुनाव के तारीखों व चेयरमैन पद के लिए किस वर्ग की सीट होगी इसकी घोषणा होना बाकी है लेकिन अभी से ही नगर पंचायत अध्यक्ष के संभावित प्रत्याशियों ने जनता जनार्दन की परिक्रमा करना शुरू कर दिया है साथ ही वादों और आश्वासनों की झड़ी लगा दी है पूरा नगर बैनर और पोस्टर से भर गया है अभी आरक्षण के चलते नगर पंचायत अध्यक्ष किसके पक्ष में होगा अभी निश्चित नहीं हुआ है पिछले नगर निकाय चुनाव 2017 में सामान्य सीट थी इस बार की सीट पिछड़ा दलित या सामान्य होगी लोगों में उत्सुकता है लेकिन सभी वर्ग के प्रत्याशियों ने जन संपर्क करना शुरू कर दिया है संभावित प्रत्याशियों का नाम प्रमुख रूप से वर्तमान अध्यक्ष हरिशंकर यादव दीपक गुप्ता पुरुषोत्तम यादव मुन्ना यादव अभिषेक राय अंजना सिंह ज्ञानेंद्र मिश्रा नेहाल मेहंदी पप्पू पाठक राजेश चौहान आलोक चौरसिया सतीश सोनकर लालू सोनकर भीम सोनकर सरवन सोनकर विवेक सोनकर आभास त्यागी का नाम आ रहा है। देखना दिलचस्प होगा अगर जीयनपुर नगर निकाय चुनाव के लिए सामान्य सीट होती है तो इसमें सभी वर्गों के प्रत्याशी भाग ले सकते हैं जिससे प्रत्याशियों की संख्या बढ़ जाएगी कोई मतदाताओं को लुभाने के लिए विकास के वादे कर रहा है कोई तमाम सुविधाओं को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कर रहा है तो है पूर्व में किए गए कार्यों को लेकर पूर्व अध्यक्ष रहे लोग भी अपनी कार्यों को गिना रहे हैं अब देखना है कि जनता जनार्दन किस के सर पर चेयरमैन पद का ताज देती है। काफी हद तक चुनाव की तारीखों की घोषणा व चेयरमैन पद के लिए आरक्षित सीटों को लेकर सबकी निगाहें टिकी हुई है।

