अखिलेश को देखने उमड़ा जनसैलाब जमकर लगे 22 में बायसाइकिल के नारे
जौनपुर/शाहगंज
पत्रकार धनन्जय विश्वकर्मा
मंगलवार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विजय यात्रा निकाला गया, मल्हनी बाजार में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 1 गुनी कमाई और पांच गुनी महंगाई जनता पूरी तरीके से इस तानाशाही सरकार से थक चुकी है। भाजपा सरकार के ऊपर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरी तरीके से झूठी सरकार है सिर्फ बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन उस पर कभी खरी नहीं उतरी है। भाजपा सरकार में पिछड़ी वर्ग के लोगों को दबाया जाता है| उनकी जनता की आवाज को दबा दिया जाता है।और जिस तरीके से जौनपुर की जनता में उत्साह और जोश दिखाई दे रहा है, और जो बदलाव की खुशी दिखाई दे रही है यह जनसमर्थन बता रहा है, कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी की हार, ऐतिहासिक हार होगी, यह नौजवान जो आज हमारे साथ खड़े हैं, यह अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं| वह चाहते हैं नौकरी मिले रोजगार मिले भर्ती हो और| वही डबल इंजन की सरकार जौनपुर आते-आते फेल हो गई जनता पूछ रही है नौकरी और रोजगार का इंतजाम कब होगा इधर भारतीय जनता पार्टी के 4 साल में जनता के साथ बहुत ही अन्याय हुआ है।

वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अभिषेक ने बताया कि हम सब ने संकल्प लिया है कि 22 में बाईसइकिल उतार कर रहेंगे और सरकार जरूर बदलेगी, अब इस भाजपा उर्फ़ तानाशाही सरकार की अभी एक नहीं चलेगी| अब वह मौका आ गया है| अब जनता न्याय करेगी और अखिलेश को मुख्यमंत्री के रूप में चुनेगी, समाजवादी पार्टी के युवा प्रत्याशी अजय विश्वकर्मा ने बताया कि यह डबल इंजन की सरकार अब जनता को स्वीकार नहीं है 22 में जरूर से जरूर बदलाव दिखेगा यह मैं स्वयं नहीं बल्कि जौनपुर की जनता का उत्साह बता रही है| भाजपा सरकार में नवजवान, किसान त्रस्त सरकार भ्रस्त है| और जनता अब बदलाव देखना चाहती है| और यह बहुत जल्द ही मुमकिन होने वाला है। जब कोरोना वायरस महामारी आई थी तब सरकार ने ना ऑक्सीजन दिया ना दवा दिया जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया और अब जनता इस तानाशाही सरकार से पूरी तरीके से विवश हो चुकी है और हमें पूरा भरोसा है कि इस बार जिस तरीके से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का स्वागत हुआ है उससे यह तय है कि 22 में समाजवादी सरकार बनना तय है।


