अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय के दिशा निर्देश पर इस समय नवरात्र और दुर्गा पूजा महोत्सव पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए बुधवार से यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। इसके तहत नवमी पर्व तक शहर के अंदर किसी तरह के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।इस संबंध में यातायात उपनिरीक्षक राम राघव सिंह ने बताया कि रिकाबगंज चौराहे से कसाबबाडा की ओर एंबुलेंस, मरीज वाहनों के अलावा सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।इस रूट पर सभी प्रकार के वाहनों पर रोक रहेगी।वही पुष्पराज चौराहे से फतेहगंज व मकबरा की ओर,रिकाबगंज चौराहे से चौक घंटाघर की ओर,गुदडी चौराहे से चौक घंटाघर की ओर,रीडगंज चौराहे से चौक घंटाघर की ओर,
फतेहगंज चौराहे से चौक घंटाघर की ओर,मनूचा तिराहा से फतेहगंज चौराहे की ओर रहेगी।इसी तरह
शांति चौक से अग्रसेन चौराहा की ओर,नवीन मंडी चौराहा से अग्रसेन चौराहा की ओर,रामनगर तिराहा से नाका हनुमानगढी की ओर,जनौरा से नाका हनुमानगढ़ी की ओर,यहां बनें पार्किंग स्थल पर वाहन खड़े होंगे।वही पुष्पराज चौराहे पर बिजली घर के सामने खाली मैदान व सड़क किनारे स्टेशन की तरफ,
जीआईसी जेल के पीछे और जीआईसी स्कूल का खाली मैदान,शांति चौक की तरफ आने वाले वाहन-रोड के किनारे खाली स्थान,नवीन मंडी की तरफ आने वाले वाहन-रोड के किनारे खाली स्थान,देवकाली की तरफ आने वाले वाहन-क्षेत्रिय बोर्डिंग मैदान,रीड़गंज की तरफ आने वाले वाहन- गुलाब बाड़ी का खाली मैदान व पुलिस लाइन तिराहा की तरफ आने वाले वाहन-पीएनबी बैक के सामने खाली स्थान पर वाहन रुकेगे।

