नवागत थानाध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय ने संभाला कोतवाली का चार्ज और कहा की अपराधियों की खैर नही

रिपोर्ट नीतीश जायसवाल ब्यूरो चीफ आजमगढ़
जीयनपुर कोतवाली का नवागत थानाध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकार बंधुओं का परिचय प्राप्त किया, औऱ सभी से सहयोग की अपील की.
जानकारी के अनुसार शनिवार को दिन में जीयनपुर कोतवाली के 2012 बैच के नवागत थानाध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय ने पददभार ग्रहण कर पत्रकार बन्धुओं के साथ बैठक कर सभी का परिचय प्राप्त किया। वही नवागत थानाध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय ने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध करने वालो की खैर नही हैं। गौकशी करने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित को थाने पर ही उचित न्याय मिले इसके लिए मेरी पूरी कोशिश रहेगी समय रहते ही पीड़ित को न्याय मिलेगा तो जनता के दिल में पुलिस के प्रति भरोसा उत्पन्न होगा। विदित हो की बीते रविवार को आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जीयनपुर कोतवाल रहे यादवेंद्र पांडे का स्थानांतरण कर उन्हें सरायमीर कोतवाली का प्रभारी नियुक्त कर दिया गया। वहीं उनकी जगह पर सरायमीर कोतवाली के थानाध्यक्ष रहे विवेक कुमार पांडेय को जीयनपुर कोतवाली का थानाध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। वही नवागत थानाध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय ने शनिवार को जीयनपुर कोतवाली पर पहुंच कर पद्द्भार ग्रहण कर लिया। और अपने कार्य मे जुट गए.
नवागत कोतवाल विवेक कुमार पाण्डेय अपने कार्यों को लेकर बहुत सक्रिय रहते है और निष्पक्ष कार्य करते है नवागत कोतवाल जहाँ जाते है अपने निष्पक्ष कार्यों से लोगों के बीच अपनी लोकप्रियता बना लेते है.

