नव निर्मित मन्दिर में भव्य रूप में मनाया गया श्री रामलला का जन्मोत्सव, लाखों की रही भीड़

* नव निर्मित मन्दिर में भव्य रूप में मनाया गया श्री रामलला का जन्मोत्सव, लाखों की रही भीड़

अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो) सुरेंद्र कुमार।
अयोध्या रामनगरी में आज राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है रामलला का जन्मोत्सव को लेकर राम जन्मभूमि परिसर को फूलों से सजाया गया है , खूबसूरत लाइटिंग लगाई गई है जो राम भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है श्रद्धालुओं की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है ,जूता चप्पल रखने के साथ-साथ शुद्ध पेयजल और श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधा का भी ख्याल रखा गया हैं , अयोध्या में लाखों की संख्या में आज श्रद्धालु पहुंचें हुए हैं रामलला के नब्य मंदिर में रामलला का जन्मोत्सव भव्य तरीके से मनाया जा रहा है, रामनवमी के मौके पर रामलला का दर्शन लाखों भक्तों ने किया, राम लला के जन्मोत्सव के मौके पर सूर्य देव ने भगवान राम का तिलक किया गया, प्रशासन ने सुरक्षा के किये पुख्ता इंतजाम किए हैं, जगह-जगह बैरियर लगाकर श्रद्धालुओं को कतार में दर्शन कराए जाने की व्यवस्था की गई है ,दो पहिया चार पहिया वाहनों के संचालन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *