रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव
पाली-(हरदोई) गतवर्ष की भाँति इस वर्ष भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर श्री राम नाम संकीर्तन समिति के द्वारा सनातन नववर्ष के शुभागमन पर नगर में एक विशाल प्रभातफेरी का आयोजन किया गया।
नगर व क्षेत्र के धार्मिक व सामाजिक कार्यों में निरंतर सेवारत शारद पंडित प्रशान्त कुमार”पी.के.” ने बताया कि इस प्रभातफेरी में सनातनियों के एक विशाल जनसमूह को जोड़ने का कार्य किया गया। अपने सनातन धर्म की पृष्ठभूमि, इतिहास व अपने कर्तव्यों आदि के प्रति जयनाद, भजन आदि से जनजागरण किया। इस विषय में सभी प्रक्रियाओं एवं वांछनीय सभी कानूनी नियमों का अनुसरण किया गया। मार्ग में नागरिकों द्वारा द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत सम्मान किया गया।
प्रभातफेरी का शुभारंभ पन्तवारी मन्दिर प्रांगण से प्रातः 05:30 बजे से प्रस्थान कर नगर के सभी मोहल्लों व मुख्यमार्गों से होते हुए पुनः माँ पन्तवारी मन्दिर पर यात्रा विराम हुई। नगर व आसपास के हजारों सनातन धर्मानुरागियों ने अपनी पारंपरिक व सांस्कृतिक वेशभूषा भगवा या पीला धोती कुर्ता, कुर्ता पायजामा, भगवा टोपी, अंगवस्त्र मस्तक पर तिलक वन्दन चन्दन, शिखा बन्धन धारण कर अपने अपने घरों से घण्टा, शंख, घड़ियाल आदि लेकर बजाते हुए बढ़चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर संकीर्तन समिति के संस्थापक विश्व मोहन मिश्रा, साथी प्रकाश शुक्ल, वीरेंद्र अवस्थी, विदुर त्रिवेदी एवं समस्त पदाधिकारी जन उपस्थित रहे।। प्रभातफेरी में सुरक्षा व्यवस्था का समुचित प्रबन्ध पाली पुलिस के द्वारा किया गया।

