नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार भेजे गए जेल : पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दोनों को किया गिरफ्तार

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार को स्कूल से घर लौटते समय नाबालिग लड़की के साथ हुई दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले दो वांछित अभियुक्तों बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। इस मामले में जानकारी देते हुए बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी के निर्देश पर अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर जितेंद्र दुबे व थाना अध्यक्ष जफराबाद योगेन्द्र सिंह द्वारा मंगलवार को नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपियों को बुधवार को थाना क्षेत्र के उत्तरगांवा बाजार से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में संदीप कुमार विश्वकर्मा 30 वर्ष पुत्र लालचन्द्र विश्वकर्मा व अमित विश्वकर्मा 23 वर्ष पुत्र स्व0 रामकुमार विश्वकर्मा निवासीगण उत्तरगांवा थाना जफराबाद को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। इनके ऊपर पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *