अयोध्या(संवाददाता) सुरेंद्र कुमार। नवरंग होमियो पैथिक क्लीनिक एवं सेंटर फॉर रिसर्च देवकाल( पुलिस चौकी के बगल) अयोध्या द्वारा कई निशुल्क कैंप का आयोजन किया जा रहा है,डॉ वीरेंद्र विश्वकर्मा द्वारा इस कार्य के आयोजन में मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवं निशुल्क दवाओं का वितरण किया जा रहा है डॉक्टर विरेंद्र विश्वकर्मा जोड़ एवं मानसिक रोग विशेषज्ञ(MN.9453412119) कहना है कि होम्योपैथिक पद्धति एक कारगर एवं सुरक्षित उपचार है। जिसमें गांव गांव में निशुल्क कैंप लगाकर लोगों को निःशुल्क दवा उचित परामर्श देने का कार्य कर रहे हैं , अभी तक कई गांव में कैंप लगाकर मरीजों को निःशुल्क उपचार करते चले आ रहे हैं।डॉक्टर विरेंद्र विश्वकर्मा ने जानकारी दी कि यह कैंप हमारे द्वारा लगातार सप्ताह के हर बृहस्पतिवार को लगाया जा रहा है। इस कैंप में जोड से संबंधित स्लिप डिस्क, कमर दर्द घुटने का दर्द, कलाई का दर्द और मानसिक रोग से संबंधित घबराहट, नींद ना आना, डिप्रेशन तनाव, नींद की कमी, डर लगना आदि सभी का उपचार किया जा रहा है।

